UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 November 2025

प्रार्थना सभा में वंदे मातरम का विरोध करने वाले शिक्षक पर केस

 


अलीगढ़। रोरावर क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुतुब में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम का विरोध करने पर सहायक अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक को निलंबित भी कर दिया है।




 आरोप है कि बुधवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम के नारे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान सहायक अध्यापक शमसुल हसन ने विरोध कर दिया। विद्यालय के ही सहायक अध्यापक चंद्रपाल सिंह ने कारण पूछा तो हसन ने कथित रूप से धमकी दी कि यह नारा स्कूल में नहीं चलेगा और मुस्लिम समुदाय को बुलवाकर बेइज्जत कराने की चेतावनी दी। विद्यालय में तनाव की स्थिति बन गई। चंद्रपाल सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर शमसुल हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चंद्रपाल सिंह ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more