UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 November 2025

यूपी सरकार अब घर बैठे देगी वृद्धावस्था पेंशन

 

लखनऊ,  । प्रदेश के बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन घर बैठे देने जा रही है। उन्हें पेंशन के लिए अब तहसील से डीएम कार्यालय तक भटकना नहीं पड़ेगा।



उन्हें विभाग की ओर से खुद फोन कर पूछा जाएगा कि आपकी आयु 60 साल की हो गई है, क्या वृद्धावस्था पेंशन लेना चाहते हैं? सहमति देने पर एक आसान प्रक्रिया के बाद पेंशन बन जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में करीब 15 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है । मुख्यमंत्री कैबिनेट बैठक के बाद सभी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। सरकार पेंशन प्रक्रिया आसान कर फैमिली आइडी 'एक परिवार एक पहचान' से जोड़ने जा रही है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more