UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 November 2025

समग्र शिक्षा में ब्लॉक स्तर पर खाली पद 30 नवंबर तक भरे जाएंगे

 

लखनऊ। प्रदेश में 880 ब्लॉक संसाधन व नगर संसाधन केंद्रों पर प्रति ब्लॉक एक एमआईएस समन्वयक संविदा पर तैनात किया जाता है। पर, कई जिलों में स्वीकृति के बाद भी चार साल से तैनाती नहीं की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को 30 नवंबर तक इन पदों पर शत-प्रतिशत तैनाती के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा के तहत चल रही



विभिन्न गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रति ब्लॉक एमआईएस समन्वयक, ब्लॉक क्वालिटी समन्वयक, सहायक लेखाकार व कंप्यूटर ऑपरेटर आदि के पदों पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन चार साल बाद भी जिलों ने चयन प्रक्रिया नहीं पूरी की है। इस पर बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि 30 नवंबर तक इनके चयन की शत-प्रतिशत कार्यवाही पूरी करें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more