UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 November 2025

डीएलएड की 2.33 लाख सीटों पर प्रवेश के आवेदन 24 से

 

डीएलएड प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर से शुरू होंगे। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10,600 और 2974 निजी कॉलेजों की 2,22,750 कुल 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए 15 दिसंबर तक पंजीकरण होगा।



ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। आवेदकों के मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक का प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा।


अभ्यर्थियों के वर्गवार/श्रेणीवार मेरिट के क्रम में राजकीय एवं निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के सापेक्ष चयन के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक कराई जाएगी।


प्रशिक्षण शुल्क प्रतिवर्ष 41 हजार होगा और यदि निजी संस्थान अभ्यर्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक लेते हैं तो उनकी सम्बद्धता समाप्त कर दी जाएगी। आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई को 18 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।


अल्पसंख्यक संस्थानों की 50% सीटों पर सीधे प्रवेश

डीएलएड के लिए अल्पसंख्यक संस्थाओं को एनसीटीई से आवंटित सीटों के सापेक्ष 50 प्रतिशत सीटों में से 50 प्रतिशत सीटों पर संस्था सीधे प्रवेश देगी। हालांकि इसमें भी मेरिट की अनदेखी नहीं की जाएगी।


गैर राज्य के अभ्यर्थियों को भी मिलेगा प्रवेश


डीएलएड में उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश मिलेगा। हालांकि प्रवेश में प्राथमिकता यूपी के अभ्यर्थियों को ही दी जाएगी। गैर यूपी के अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का आरक्षण नहीं मिलेगा और उन सभी को अनारक्षित श्रेणी में रखा जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more