हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 November 2025

1700 शिक्षक बीएलओ ड्यूटी में, अर्धवार्षिक परीक्षा पर संकट

 

ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय स्कूलों में 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जानी है, लेकिन शिक्षक संख्या में भारी कमी के कारण परीक्षा पर संकट मंडरा रहा है। जनपद के करीब 2500 शिक्षकों में से 1700 की ड्यूटी बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) में लगा दी गई है।

स्कूलों में शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण कोर्स पूरा कराना और परीक्षा आयोजित करना चुनौती बन गया है। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने बताया कि कई स्कूलों में केवल एक शिक्षक शिक्षण कार्य संभाल रहे हैं, जबकि बाकी सभी की ड्यूटी बीएलओ में लगी है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में परीक्षा मजाक बनकर रह जाएगी।





टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने कहा कि बिना शिक्षकों के कोर्स पूरा कराना और विधिवत परीक्षा कराना संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि छात्रों के हित में शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जाए, ताकि परीक्षाएं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more