हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 November 2025

21 इंटर कॉलेजों में मिनी स्टेडियम मंजूर

लखनऊ। राज्य सरकार ने प्रदेश के 17 जिलों के 21 राजकीय इंटर कॉलेजों में इंडोर मिनी स्टेडियम को मंजूरी दे दी है। सरकार ने इसके लिए प्रति इंडोर मिनी स्टेडियम 4 करोड़ 92 लाख रूपये स्वीकृत किए हैं।



जिन जिलों में इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण होना है उनमें कानपुर नगर, मथुरा, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, संभल, गोंडा, हरदोई, बदायूं, अयोध्या, प्रतापगढ़, भदोही, वाराणसी, अंबेडकर नगर, आगरा एवं पीलीभीत के नाम शामिल हैं। इसमें बुलंदशहर के तीन, गोंडा के दो तथा अंबेडकर नगर के दो कॉलेज शामिल हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more