हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 November 2025

BEO का वेतन रोका

 

BEO नगर का वेतन रोका

रामपुर, संवाददाता। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के अंतर्गत निर्धारित तिथिवार कार्यक्रम में रुचि न लेने और निर्वाचन कार्यों में लगातार लापरवाही बरतने वाले तीन बीडीओ के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने वेतन बाधित करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत की है। इसके साथ ही इन अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को संस्तुति पत्र भेज दिया है।


विधानसभा क्षेत्र- 37 रामपुर के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी चमरौआ प्रमोद कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सैदनगर प्रदीप कुमार चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र स्वदीप कन्नौजिया को सहायक निर्वाचक अधिकारी रजिस्ट्रीकरण (एईआरओ) के रूप में नियुक्त


किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य की बूथवार समीक्षा बैठक में ये तीनों एईआरओ उपस्थित नहीं हुए। इससे पूर्व में भी इनके द्वारा निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों में लापरवाही बरती जा चुकी है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। जिसकी प्रगति को लेकर लगातार मॉनिटरिंग भी आयोग द्वारा की जा रही है। निर्वाचन कार्य में लापरवाही और संवेदनहीनता के प्रशासनिक स्तर से इन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more