हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 November 2025

प्रार्थना सभा में वंदे मातरम के विरोध पर शिक्षक निलंबित

 

अलीगढ़ः प्रार्थना सभा में वंदे मातरम के विरोध पर शिक्षक निलंबित



अलीगढ़। विकासखंड लोधा के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर कुतुब में बुधवार को प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम का विरोध करने वाले सहायक अध्यापक शमसुल हसन को निलंबित कर दिया गया है।


12 नवंबर को विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम का गायन हो रहा था। जिसका विरोध सहायक अध्यापक शमसुल हसन ने किया। इसकी जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा रानी सहित अन्य शिक्षकों ने इस शिकायत को सही बताया। शिक्षकों ने जो लिखित में अपना बयान दिया है उसमें कहा है कि शमसुल हसन ने वंदे मातरम का विरोध करते हुए कहा कि यह हमारे मजहब के खिलाफ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more