हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 November 2025

शिक्षक उपस्थिति पर निर्णय के लिए गठित कमेटी में मांगा प्रतिनिधित्व

 


लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए शासन की ओर से गठित कमेटी की बैठक 13 नवंबर को होगी। 


वहीं विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ, शिक्षामित्र व अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों ने इसमें प्रतिनिधित्व न मिलने पर नाराजगी जताई है। संयुक्त मोर्चा के महासचिव दिलीप चौहान ने कहा कि कुछ संगठनों के कई गुटों को इसमें बुलाया गया है जबकि काफी शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाले विशिष्ट बीटीसी, शिक्षामित्र व अनुदेशक संघ के प्रतिनिधियों को इसमें स्थान नहीं दिया गया जो अन्याय है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी और शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने भी प्रतिनिधित्व मांगा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more