हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 November 2025

शिक्षक व स्नातक निर्वाचन चुनाव में उतरेगा शिक्षक संघ

 उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के आखिरी दिन बुधवार को अगले साल होने वाले शिक्षक व स्नातक निर्वाचन चुनाव में उतरने की घोषणा की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों की मांग पर यह निर्णय लिया गया कि सभी क्षेत्रों से मिले प्रेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर जल्द प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। राजधानी में चल रहे सम्मेलन में प्रदेश संरक्षक गुमान सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के लिए अब लड़ाई आर-पार की होगी। प्रदेश


माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट ने अधिवेशन में की घोषणा


संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि संगठन सेवा सुरक्षा, पुरानी पेंशन व राजकीयकरण की बहाली के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने कहा कि शिक्षकों की मांग और मुद्दों पर सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कुछ लोगों ने शिक्षकों के हक का सौदा अपने व्यक्तिगत सुख के लिए कर लिया है। इसके कारण शिक्षक हित हाशिए पर है। संगठन इसका समाधान करते हुए शिक्षकों को बेहतर विकल्प देगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more