UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 November 2025

माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रादेशिक अधिवेशन 18 दिसंबर से आगरा में



लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का तीन दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन श्री चित्रगुप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहगंज, आगरा में 18, 19 व 20 दिसंबर को होगा। इस अवसर पर शुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा व मूल्यांकन विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी भी होगी।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल व प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि अधिवेशन में शामिल होने वाले सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी प्रत्याशी आगरा शिक्षक खंड डॉ. भोज कुमार शर्मा अधिवेशन के संयोजक बनाए गए हैं। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more