UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 November 2025

पेंशन के लिए वेतन सीमा पर पुनर्विचार की जरूरत'

 


मुंबई, एजेंसी। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने मंगलवार को कहा कि लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनिवार्य पेंशन को लेकर 15,000 रुपये प्रति माह वेतन सीमा पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। नागराजू ने यहां कहा कि जो लोग 15,000 रुपये प्रति माह से कम कमाते हैं। 



उनके लिए ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) प्रणाली में पंजीकरण अनिवार्य है। लेकिन 15,000 रुपये से अधिक कमाने वालों के लिए यह अनिवार्य नहीं है। हमें इस पर विचार करने की आवश्यकता है। हम उन लोगों का भविष्य कैसे सुरक्षित कर सकते हैं जो थोड़ा अधिक कमाते हैं और उनका भविष्य सुरक्षित हो तथा वे बुढ़ापे में बच्चों पर निर्भर नहीं हों।' यहां उद्योग मंडल सीआईआई वित्त पोषण शिखर सम्मेलन में नागराजू ने इसे एक 'विसंगति' बताया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more