UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 November 2025

पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी को

 

प्रयागराज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन छह फरवरी 2026 को किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है।



के 10 ड्राफ्ट नामावली कंप्यूटरीकरण की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। 11 से 22 दिसंबर तक मतदान केंद्र/स्थलों का नामांकन, मतदाता क्रमांक, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटोकॉफी आदि का काम पूरा किया जाएगा। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।


आलेख्य के रूप में प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची का निरीक्षण 24 से 30 दिसंबर तक किया जाएगा और इसी अवधि में दावे एवं


अनंतिम मतदाता सूची पर 24 से 30 दिसंबर तक प्राप्त किए जाएंगे दावे-आपत्तियां


आपत्तियां भी प्राप्त किए जाएंगे। निस्तारण 31 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 2026 तक किया जाएगा। निस्तारण के बाद संबंधित दस्तावेज सात से 12 जनवरी तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा किए जाएंगे।


13 से 29 जनवरी तक पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी व उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्रवाई की जाएगी।


30 जनवरी से पांच फरवरी तक मतदान केंद्र/स्थलों का नामांकन, मतदाता क्रमांक, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटोकॉफी आदि का काम पूरा किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more