UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 November 2025

आधार लिंक मोबाइल नंबर तो ऑनलाइन भरें फॉर्म, लोगों के पास प्रमाण देने का पर्याप्त समय

 

सीईओ ने बताया कि गणना प्रपत्र अगर ऑफलाइन भर रहे हैं तो उसके लिए तो आधार वैकल्पिक है। वहीं अगर आप ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरना चाहते हैं तो फिर आधार लिंक मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। क्योंकि ई-साइन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा।



आधार कार्ड व मतदाता कार्ड में आपके नाम की स्पेलिंग भी एक ही होनी चाहिए। अब तक 70 हजार मतदाताओं ने ऑनलाइन फॉर्म भरा है। सीईओ ने कहा कि गणना प्रपत्र में ऊपर के हिस्से में मतदाता को अपना फोटो लगाना है, माता-पिता का नाम और मोबाइल नंबर आदि भरना है। नीचे के हिस्से में एसआईआर 2003 की जानकारी भरनी है। बाएं हिस्से में अगर मतदाता उस समय सूची में स्वयं शामिल था तो उसकी जानकारी और अगर उस समय

उसका नाम नहीं था तो दाहिने हिस्से में वह अपने माता-पिता, दादा-दादी व नाना-नानी इन छह लोगों में से किसी एक की एसआईआर 2003 की जानकारी भर सकता है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है।



लोगों के पास प्रमाण देने का पर्याप्त समय

अभी चार दिसंबर तक सिर्फ गणना प्रपत्र भरकर जमा करना है। कोई भी कागजात नहीं देना है। नौ दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी। अगर उसमें आपका नाम नहीं है तो फिर दावा व आपत्ति की जाएगी। नोटिस भी आयोग देगा। नौ दिसंबर से 31 दिसंबर तक उसे प्रमाण के रूप में पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र सहित 13 प्रमाण पत्रों में से कोई एक प्रमाण पत्र देना होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more