UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 November 2025

झटकाः टीजीटी भर्ती परीक्षा नौ महीने में पांचवीं बार टली

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन जनवरी 2022 में लिया गया था, तीन साल से लाखों अभ्यर्थी परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं पर स्थिति यह है कि इस साल अप्रैल से लेकर अब तक पांचवीं बार यह परीक्षा टाली जा चुकी है।


उपसचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार को हुई आयोग की बैठक में 18-19 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। आगामी तिथि बाद में घोषित करने की बात कही गई है। उप सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति में परीक्षा टालने की वजह स्पष्ट नहीं है पर सूत्रों के अनुसार, आयोग में नए अध्यक्ष की नियुक्ति में हो


रही देरी से यह निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। यह भर्ती 3539 पदों के लिए की जानी है, जिसके लिए 8.68 लाख से अधिक ने आवेदन किया है। आयोग ने सबसे पहले टीजीटी भर्ती परीक्षा की तिथि 4-5 अप्रैल को घोषित की थी, जो टलगई। इसके बाद 14-15 मईकी तिथि घोषित हुई, लेकिन परीक्षा नहीं हो पाई। आयोग ने 21-22 जुलाई और उसके बाद 30-31 जुलाई की तिथियां घोषित कीं। परीक्षा नहीं हो पाई। लगभग दो माह पहले 18-19 दिसंबर को परीक्षा कराने की घोषणा की गई थी लेकिन मंगलवार को फिर परीक्षा स्थगित कर दी गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more