UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 November 2025

परिषदीय विद्यालयों में निपुण मूल्यांकन चार दिसंबर से, निपुण विद्यालय के ये हैं मानक

 

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में इस सत्र में दिसंबर और फरवरी में निपुण मूल्यांकन कराया जाएगा। इसकी शुरुआत चार दिसंबर से होगी। इसके तहत डीएलएड प्रशिक्षु कक्षा एक व दो में पढ़ने वाले बच्चों के भाषाई व अंक ज्ञान का मूल्यांकन निपुण लक्ष्य एप पर ऑनलाइन करेंगे।


बेसिक शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन करने वाले विद्यालयों की सूची जारी करते हुए कहा है कि डीएलएड प्रशिक्षुओं की तैनाती इस तरह की जाए कि दिसंबर में सभी विद्यालयों का मूल्यांकन हो जाए। जिस दिन विद्यालय में आकलन होगा उस दिन शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति


कक्षा एक व दो के बच्चों के भाषा व अंक ज्ञान का होगा मूल्यांकन


होनी चाहिए। दो डीएलएड प्रशिक्षु संयुक्त रूप से हर दिन दो परिषदीय, कंपोजिट विद्यालयों का मूल्यांकन करेंगे। हर प्रशिक्षु एक विद्यालय के 24 छात्र-छात्राओं का आकलन करेगा।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षुओं को अपने स्मार्टफोन या टैबलेट से मूल्यांकन करना होगा। इसमें बच्चों की फोटो के साथ उनके जवाब भी दिए जाएंगे। निपुण विद्यालय आकलन के लिए हर डीएलएड प्रशिक्षु को 250 रुपये प्रति विद्यालय प्रोत्साहन राशि दी

जाएगी। उन्होंने सभी बीएसए को समय से मूल्यांकन पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन की निगरानी विद्या समीक्षा केंद्र से भी की जाएगी।


निपुण विद्यालय के ये हैं मानक

महानिदेशक ने बताया कि भाषा व गणित में निर्धारित प्रश्नों में 75 फीसदी सही उत्तर देने पर विद्यार्थी निपुण, विद्यालय में 80 फीसदी से ज्यादा छात्रों के निपुण होने पर उसे निपुण विद्यालय घोषित किया जाएगा। 80 फीसदी विद्यालयों के निपुण होने पर निपुण ब्लॉक घोषित होगा। आकलन के बाद निपुण सम्मान दिवस का आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more