UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 November 2025

3 BLO निलंबित,82 का वेतन रोका

 

बाराबंकी, विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) के काम में लापरवाही पर डीएम शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार को तीन बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को निलंबित कर दिया है।

82 बीएलओ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य राष्ट्रीय दायित्व है। इसकी अवहेलना किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। जो बीएलओ शिथिलता बरतेंगे, उनके खिलाफ निलंबन से लेकर विभागीय कार्रवाई तक की जाएगी।


एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ का दायित्व देख रही मसौली क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल बड़ागांव बालक के सहायक अध्यापक सीमा वर्मा, बघौरा प्राइमरी स्कूल की सहायक अध्यापक अनीता रावत व पूरेडलई के कमियार कंपोजिट स्कूल के देवाशीष को निलंबित किया गया है। 20 शिक्षामित्रों, 44 सहायक अध्यापकों व 18 अनुदेशकों का वेतन रोका है। डीएम ने बताया कि मतदाता गणना प्रपत्र को सही सही भरकर समय पर बीएलओ को जरूर


वापस करें, ताकि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची से न छूटे।


सपा को तलाशे नहीं मिल रहे बूथ लेवल एजेटः चुनाव आयोग ने हर


बूथ पर एक बूथ लेवल एजेंट की तैनाती का आग्रह सभी राजनैतिक दलों से किया था। बाराबंकी की छह विधानसभा क्षेत्र व एक आंशिक क्षेत्र रुदौली में 2,595 मतदान बूथ है। इन सभी बूथों पर एसआईआर में निगरानी व सहयोग के लिए बीएलए तैनात करने थे। एसआईआर को शुरू हुए 14 दिन हो गए है। भाजपा भी बूथों यानी 2,595 बूथ पर अपने बीएलए तैनात कर पाई है। समाजवादी पार्टी महज 370 बूथ पर ही बीएलए तैनात कर सकी है। बसपा ने 1,655 बूथ पर जबकि कांग्रेस ने 2078 बथ पर बीएलए तैनात किए है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more