प्रयागराज। आरटीई के तहत गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को कक्षा एक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संगम सभागार में सत्र 2026-27 में बच्चों के प्रवेश व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक बुलाई गई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के कुल 1695 विद्यालय आरटीई पोर्टल पर मैप है, जिनमें 10093 सीटों पर शासन से निर्धारित समय सारिणी पर प्रवेश दिया जाएगा। पहले चरण के आवेदन 16 फरवरी को पूरा होने के बाद 18 फरवरी को लॉटरी निकलेगी और 20 फरवरी तक प्रवेश होंगे। टोल फ्री नंबर 9415647396, 9918682109 हैं।

