12 February 2026

हर मंडल मुख्यालय में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ,   यूपी में युवाओं के लिए वन डिस्ट्रिक, वन कमिश्नरी, वन डिविजनल हेड क्वार्टर- वन स्पोर्ट्स कॉलेज की संकल्पना को साकार किया जाएगा। हर मंडल मुख्यालय वाले जिलों में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जाएगा। वर्ष 2030 में अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स व 2036 में ओलंपिक में भारत की प्रस्तावित दावेदारी को देखते हुए इन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।



ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम, मिनी स्टेडियम व स्टेडियम के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। जिसे खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा। युवाओं के कौशल विकास पर पूरा जोर दिया जा रहा है।


बजट में व्यवस्था

● कौशल विकास मिशन के संचालन व प्रशिक्षण पर खर्च करने के लिए 1000 करोड़ रुपये


● मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए 225 करोड़ दिए गए


● दस्तकार प्रशिक्षण योजना के लिए 836 करोड़ रुपये दिए गए


● प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को कौशल प्रशिक्षण देने को 500 करोड़ रुपये