12 February 2026

चांदी ₹4,000 चढ़ी, सोना भी तेज

 

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 4,000 रुपये बढ़कर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि मजबूत वैश्विक रुख को देखते हुए सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।



अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी मंगलवार के बंद स्तर 2,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 4,000 रुपये या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलो हो गई।


सोने में भी व्यापारियों की लिवाली देखी गई, जिससे कीमतें 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गईं।