UpdateMarts•Com
Follow Channel

03 March 2026

सोना व चांदी जबरदस्त उछाल, चांदी 3.05 लाख के पार और सोना यहाँ पर....


लखनऊ, ईरान और इजराइल युद्ध के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ-साथ सराफा बाजार में भी जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। सोमवार को चौक सराफा बाजार में सोना 1.75 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.05 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।



ऑल इंडिया ज्वैलर्स एडं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक विनोद माहेश्वरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता के दौर में निवेशक शेयर बाजार के बजाय सोने को सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हैं। उन्होंने आगाह किया कि यदि युद्ध का तनाव कम नहीं हुआ, तो घरेलू बाजार में सोने की कीमत जल्द ही दो लाख रुपये के आंकड़े को भी पार कर सकती है।


चौक सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन ने बताया कि इजराइल-ईरान संघर्ष के कारण बड़े निवेशकों का झुकाव सोने की तरफ बढ़ा है। बाजार में मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ने से फिलहाल कीमतों में गिरावट की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के सराफा प्रभारी क्षितिज अवस्थी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी ने बताया कि वर्तमान में बुलियन में निवेश करने से बचें, क्योंकि कीमतों में भारी अस्थिरता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more