03 March 2026

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आन्दोलन का ऐलान


लखनऊ। टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में देश भर के शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने चरणबद्ध आन्दोलन की घोषणा की है। संगठन के संयोजक अनिल यादव ने बताया कि आगामी नौ से 15 मार्च तक शिक्षकों की ओर से क्षेत्रीय विधायकों से लेकर सांसदों एवं मंत्रियों सहित प्रधानमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में 13 अप्रैल मशाल जुलूस, तीसरे चरण में लखनऊ मे रैली होगी। चौथे चरण में संसद का घेराव करेंगे।