हमीरपुर मुख्यालय के रमेडी डांडा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
कक्षा 1 से 5 तकसंचालित इस स्कूल में लगभग 102 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन आरोप है कि यहा तैनात शिक्षामित्र पिछले तीन वर्षों से नियमित रूप से विद्यालय नही आ रही है और महीने में केवल 2-3 दिन ही पहुंचती हैं।
प्रधानाध्यापक नाशीमा बनो और सहायक अध्यापक शिखा पटेल के मुताबिक लगातार अनुपस्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे अभिभावकों मे नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वंदना मैम की नियुक्ति कर दी जाए तो पढ़ाई सुचारु रूप से चल सकती है। वहीं स्कूल स्टाफ का दावा है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नही हुई।
