27 April 2026

3,539 पदों के लिए तीन और चार जून को होगी टीजीटी परीक्षा



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती-2022 की बहुप्रतीक्षित परीक्षा तीन और चार जून को होगी। यह परीक्षा प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों के जिलों में आयोजित कराई जाएगी। 3,539 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में लगभग आठ लाख 68 हजार 531 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के लिए जून-2022 में आवेदन लिए गए थे। साथ ही चार बार परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद भी परीक्षा नहीं कराई जा सकी।


विभिन्न पद के लिए साक्षात्कार चार, पांच व छह को

प्रयागराज। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उप प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 में औपबंधिक रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार चार व पांच मई को होगा। उपसचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार व्याख्याता फार्मेसी के 22 पद व व्याख्याता टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी के 36 पद के लिए साक्षात्कार चार, पांच व छह मई को होगा। वहीं व्याख्याता आर्किटेक्चर के एक पद के लिए साक्षात्कार पांच मई को होगा। ब्यूरो।