27 April 2026

प्रधानाचार्या का अभिभावक से बहस का वीडियो प्रसारित

 हरदोई: न्यू सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्या ममता मिश्रा का रविवार को एक अभिभावक के साथ विवाद करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। अभिभावक ने कापी को लेकर विवाद की बात कही है, जबकि प्रधानाचार्या का कहना है कि अभिभावक द्वारा जानबूझकर टीकाकरण वाले दिन सोची समझी साजिश के तहत विवाद कर उनका वीडियो बनाकर प्रसारित किया गया।

ये भी पढ़ें - कॉन्वेंट विद्यालय के प्रिंसिपल- अभिभावक विवाद का वीडियो वायरल: किताबों की जबरन खरीद पर उठे गंभीर सवाल”


प्रसारित वीडियो के अनुसार प्रधानाचार्या अभिभावक को तेजी से बोलते हुए चुप चुप कहती हैं और फिर उसके बच्चे का नाम काट देने की भी धमकी देती हैं। अभिभावक का कहना है कि उसने दूसरी जगह से कापी ले ली थी, उसी से प्रधानाचार्या नाराज हो गईं। देखते-देखते यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो गया।

दूसरी तरफ प्रधानाचार्या ममता मिश्रा का कहना है कि अभिभावक का एक और बच्चा तीन वर्ष से स्कूल में पढ़ता है। दूसरे बच्चे के प्रवेश में पहले उन्होंने प्रवेश फीस कम कराई, इसके बाद भी दबाव डाल रहे थे। 24 तारीख को टीकाकरण था। बच्चों को टीका लग गया था। उसी दिन वह आए और विद्यालय का माहौल खराब करने लगे। ज्यादा बवाल करने पर उन्होंने अभिभावक को विद्यालय से जाने के लिए कहा।