नानपारा। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से मिड-डे-मील योजना प्रभावित हो रही है। साथ ही वैवाहिक आयोजनों पर भी असर पड़ रहा है। नगर के वैद्य भगवान दीन बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमैया मसूद ने उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मिड-डे-मील के लिए गैस सिलिंडर और कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है।
इसी तरह श्री शंकर इंटर कॉलेज और कई प्राथमिक विद्यालयों में भी यही समस्या बनी हुई है। नई बस्ती भगगा पुरवा निवासी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी बहन की शादी है, लेकिन गैस न मिलने से कैटरिंग में मुश्किल आ रही है। मजबूरी में लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी की प्रक्रिया पूरी न होने और डोर डिलीवरी में देरी के कारण भी गैस समय पर नहीं मिल पा रही है।
ये भी पढ़ें - जुलाई से चार ब्लॉकों के स्कूल में मिलेगा NGO से तैयार MDM, शिक्षकों को मिड-डे-मील बनाने की परेशानी से मिलेगी मुक्ति
ये भी पढ़ें - 📢 जनगणना 2027 की राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन अब सभी राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों में LIVE है!

