हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 April 2026

जनगणना में सभी नागरिकों की भागीदारी अहम : मोदी


नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्तमान में जारी जनगणना केवल सरकार का काम नहीं है बल्कि यह सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है तथा इसमें सभी की भागीदारी अहम है।

ये भी पढ़ें - स्कूलों में कम से कम दो शिक्षकों की तैनाती रखी जाए : हाई कोर्ट

ये भी पढ़ें - 1 मई से मिशन मोड में चलेगा ‘स्कूल चलो अभियान’, ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ने पर जोर

मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 133वीं कड़ी में कहा कि जनगणना के दौरान लोगों द्वारा दी गई सभी जानकारी सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में भाग लेने और जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील की। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की आपूर्ति में आई रुकावटों के बीच रविवार को देश के भविष्य की सुरक्षा के लिए सौर और पवन ऊर्जा को जरूरी बताया। यह भी कहा कि देश को बिजली की बचत करनी चाहिए और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना चाहिए। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, देश के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा जरूरी हैं। पश्चिम एशिया संकट के दौरान कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति और उत्पादन दोनों प्रभावित हुई हैं।


गणित ओलंपियाड में बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि फ्रांस के बोरदो में यूरोपियन गर्ल्स मैथेमेटिकल ओलंपियाड में हमारी बेटियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्हें इस प्रतिभाशाली टीम पर बहुत गर्व है। यह टीम दुनिया में छठे स्थान पर रही। मोदी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे सम्मानित प्रतियोगिताओं में से एक है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more