27 April 2026

आरटीई के तहत 71 हजार से ज्यादा बच्चों को नहीं मिला प्रवेश

 लखनऊ:

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। लगातार निगरानी और सख्त निर्देशों के बाद नामांकन में तेजी आई है, लेकिन अब भी 71,195 बच्चों को दाखिला नहीं मिल पाया है। अब बेसिक शिक्षा विभाग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।

ये भी पढ़ें - 📊 मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कन्वर्जन कॉस्ट की दरें (शुरू से अबतक..): प्राथमिक स्तर व उच्च प्राथमिक स्तर (अपडेटेड 2025)

ये भी पढ़ें - 📢 HLO (House Listing Operations) ऐप पूरी जानकारी व जरूरी टिप्स 🚩 HLO ऐप को लेकर सबसे बड़ी समस्या 👇

ये भी पढ़ें - बीएसए

प्रदेश में कुल 1,95,740 सीटों के आवंटन के सापेक्ष अब तक 1,24,545 बच्चों का नामांकन हो चुका है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 63.6 प्रतिशत है। शासन स्तर पर इस पूरी प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है। मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी का असर है कि पिछले चार दिनों में नामांकन की रफ्तार तेज हुई है।

22 अप्रैल तक जहां 1,08,866 बच्चों का ही प्रवेश हुआ था, वहीं इसके बाद चार दिनों में 15,679 नए नामांकन दर्ज किए गए। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को रोजाना प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े जिलों में अब भी हजारों सीटें खाली हैं। जमीनी स्तर पर या तो अभिभावकों तक जानकारी नहीं पहुंच रही या फिर निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में बाधाएं बनी हुई हैं।


प्रमुख आँकड़े

  • 1,95,740: सीटों के सापेक्ष 1,24,545 बच्चों का अब तक हुआ नामांकन

  • 63.6 फीसदी: लक्ष्य अब तक पूरा, ढिलाई पर जिलों को नोटिस की तैयारी

यहां सबसे अधिक सीटें बचीं

जिलाआवंटनप्रवेशशेष दाखिले
कानपुर नगर965028666784
लखनऊ16784115525232
मुरादाबाद712432463878
गाजियाबाद608322093874
वाराणसी862553253300
मेरठ555223053247
अलीगढ़551927123207
आगरा811253092803
गौतमबुद्धनगर433017102620
झांसी466525252140