नई दिल्ली, एजेंसी। सरकारी बैंक के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इनके वेतन में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को निर्देश दिया है कि वे 13वें द्विपक्षीय वेतन समझौते के लिए बातचीत जल्द करने और इसे तय समय में पूरा करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें - 'हीट डोम' के घेरे में आधा भारत
ये भी पढ़ें - 140 ECCE Educator भर्ती का ऐलान: सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 9 मई 2026
बताया जा रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए वेतन संशोधन एक नवंबर 2027 से देय होगा। वित्तीय सेवा विभाग ने एक पत्र के माध्यम से बैंकों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे आगामी वेतन संशोधन के लिए बातचीत शुरू करने के आवश्यक कदम उठाएं। 20 अप्रैल के इस पत्र में कहा गया है कि बातचीत प्रक्रिया अधिकतम 12 महीनों में पूरी कर ली जानी चाहिए।
बैंकों का शानदार मुनाफा बैंक कर्मचारियों के लिए यह समझौता अहम है, क्योंकि सार्वजनिक बैंकों ने कुछ वर्षों में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। 2023 में बैंकों का मुनाफा 1.05 लाख करोड़ था, जो 2024 में 1.41 लाख करोड़ और 2025 में 1.78 लाख करोड़ के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया। बैलेंस शीट भी अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।

