Chandauli परिषदीय विद्यालयों में एक ओर जहां बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में बच्चों से धूप में मजदूरी कराई जा रही है। शनिवार को कंपोजिट विद्यालय रुपेठा का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल में बच्चे बालू, ईंट और अन्य निर्माण सामग्री ढोते हुए दिख रहे हैं। इससे अभिभावकों में नाराजगी है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने बताया कि इस तरह का कोई मामला नहीं है। विद्यालय प्रांगण में बालू पड़ा था जिसको अध्यापकों की ओर से उठवाकर हटवाया जा रहा था। एक दो बच्चों का वीडियो में तस्वीर आ गई है।

