26 April 2026

स्कूल में अचानक हार्ट अटैक बेसिक शिक्षिका की मौत

 

चन्दौसी/बनियाखेड़ा। ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के कज़ी वाला प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका अर्चना पत्नी महावीर सिंह, निवासी विकास नगर, की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।



सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा भी विद्यालय पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ और परिजनों से बातचीत कर संवेदना व्यक्त की।


घटना के बाद शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत शिक्षिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शिक्षिका अर्चना ड्यूटी के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गई थीं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रशासन द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।