बरेली। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा ब्लॉक दमखोदा का चुनाव ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बताया कि इकाई में ब्लॉक अध्यक्ष राज प्रकाश, ब्लॉक मंत्री मनोज गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदप्रकाश, कोषाध्यक्ष उमाकांत, संयुक्त मंत्री मनोज गंगवार, उपाध्यक्ष राकेश, संगठन मंत्री राजेंद्र गंगवार को चुना गया।
चुनाव अधिकारी देवेंद्र गंगवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। । इस मौके पर गौरव गुप्ता, अरविंद चौधरी, अजय कुमार, नफीस मोहम्मद, आनंद प्रकाश व प्रदीप पुष्कर समेत अन्य मौजूद रहे।

