प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के ऑनलाइन आवेदन,शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर तीन मई कर दी गई है। शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पहले अंतिम तिथि 26 अप्रैल और आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि एक मई तय की थी। अब आवेदन,शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तीन मई, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन, शुल्क समाधान की तिथि आठ मई कर दी गई है। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय सिंह के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन, शुल्क जमा करने तथा आवेदन पत्र में संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथियां बढ़ाई गई है।
26 April 2026
राहत : यूपीटीईटी की आवेदन तिथि तीन मई तक बढ़ी