17 May 2026

बेसिक शिक्षा परिषद में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती जल्द, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

 

बेसिक शिक्षा परिषद में 10 हजार नए शिक्षकों की भर्ती जल्द, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों में 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, भर्ती के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है और जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को भी इस भर्ती अभियान से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

शिक्षक भर्ती की संभावित प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है और अब सभी की नजरें आगामी आधिकारिक विज्ञापन एवं भर्ती कार्यक्रम पर टिकी हैं।