17 May 2026

योगी अनुदेशकों को आज बांटेंगे बढ़ा हुआ मानदेय


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय रविवार को लोकभवन में बांटेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर में जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम होंगे। अंशकालिक अनुदेशकों को पहले 9000 रुपये मासिक मानदेय मिलता था, एक अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रति महीने कर दिया गया है। उनकी ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी।