*All BSA/BEO*
*समस्त जनपद*
*कृपया ध्यान दें।*
कृपया राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक/859/2026-27 दिनांक 11.05.2026 का सन्दर्भ ग्रहण करें, जिसके द्वारा यू-डायस के अन्तर्गत समस्त प्रबन्धन के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की शत-प्रतिशत अपार आई0डी0 का सृजन दिनांक 30.06.2026 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश निर्गत किये गये थे, किन्तु अद्यतन शत-प्रतिशत कार्य अपूर्ण है। *दिनांक 25.06.2026 को यू-डायस पोर्टल से प्राप्त आंकडों के आधार पर विकास खण्डवार पेंडेन्सी प्रदर्शित हो रही है।*
अस्तु आपको निर्देशित किया जाता है कि *समस्त प्रबन्धन के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की अपार आई0डी0 के सृजन का कार्य दिनांक 30.06.2026 तक पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें।*
*आज्ञा से*
*महानिदेशक*
*स्कूल शिक्षा*
