लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने भ्रामक सूचना देने पर तीन अधिकारियों पर संयुक्त रूप से 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कुलदीप कुमार चतुर्वेदी ने बीएसए औरैया से सूचना मांगी थी। समय से सूचना नहीं मिली। इस पर तत्कालीन बीएसए औरैया जीएस राजपूत, तत्कालीन बीएसए औरैया अनिल कुमार और वर्तमान बीएसए औरैया संजीव कुमार पर जुर्माना लगाया गया है।

