26 June 2026

राजकीय शिक्षकों की समय से पदोन्नति की उठाई मांग

 

राजकीय शिक्षकों की समय से पदोन्नति की उठाई मांग

लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम के नेतृत्व में नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मिला। उन्होंने लंबे समय से प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को शुरू कराने की मांग की।

इसके साथ ही ज्ञापन देकर अवगत कराया कि एलटी महिला शिक्षिकाओं को गोपनीय आख्या विभाग द्वारा अब तक तीन बार मांगी जा चुकी है, फिर भी उस पर कोई कार्य नहीं हुआ है। इसी प्रकार से प्रवक्ता संवर्ग लंबे समय से अपनी पदोन्नति का प्रतीक्षा कर रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

शिक्षा निदेशक ने इसका संज्ञान लेते हुए अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय संरक्षक डॉ. माणिक राम प्रजापति, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. सत्यम् शिवम् सुंदरम् व प्रांतीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक शामिल थे। ब्यूरो