छुट्टी खत्म... गुरुजी पहुंचे स्कूल, बच्चे दिखे कम
अधिकांश विद्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा, शिक्षकों ने दफ्तर के जरूरी काम निपटाए
प्रतापगढ़। गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। बृहस्पतिवार को स्कूल खुले तो गुरुजी पहुंचे लेकिन अधिकांश जगहों पर बच्चे नहीं आए। स्कूल में भी सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षकों ने दफ्तर के काम निपटाए।
मंगलवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालय खुले। विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने कक्ष, बरामदे, शौचालय, किचन में व्याप्त सफाई कराई। अभिलेखों से जुड़े रजिस्टर पर जमी धूल को साफ किया गया।
सुबह की शाला सजाए शिक्षक बच्चों का इंतजार करते रहे। अधिकांश विद्यालयों में बच्चों के न पहुंचने से सन्नाटा पसरा रहा। छुट्टियों में मनाया जा रहा ग्रीष्मकालीन अवकाश का तिथि को दोबारा शासन ने बढ़ाया था।
बावजूद इसके पहले ही दिन बच्चे स्कूल पहुंचना भूल गए। नगर पंचायत पृथ्वीगंज के प्राथमिक विद्यालय, जगेसरगंज, पूरेमियां बाजार, नरसिंहगढ़ व इमामगंज में शिक्षक और कर्मचारी बच्चों के पहुंचने का इंतजार करते रहे। यही स्थिति रामगंज, लालगंज क्षेत्र के भागीपुर, उदयपुर, सरायसेताराय, हुसैनपुर आदि विद्यालयों की रही। ग्रामीण क्षेत्र के भी कई विद्यालयों में बच्चे नहीं पहुंचे। कुछ विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति रही। शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। विद्यालय का माहौल खुशगवार रहा।
"बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। अभिभावकों से संपर्क करने के लिए शिक्षकों को निर्देश दिया गया है।"
— देवव्रत सिंह, बीएसए

