21 July 2026

जनपद में सरप्लस 150 शिक्षकों को मिलेगी नई तैनाती

 

ग्रेटर नोएडा। परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के 150 शिक्षकों की सूची शासन को भेज दी गई है। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में 30 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक का मानक तय है। जिन स्कूलों में शिक्षक अधिक हैं, वहां से शिक्षकों को जरूरत वाले विद्यालयों में भेजा जाएगा। शासन के निर्देश मिलने के बाद समायोजन की कार्रवाई शुरू होगी।