08 September 2026

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का आधार सत्यापन आज तक


● यह अवसर केवल एलयू एवं संबद्ध महाविद्यालयों की पात्र छात्राओं के लिए



लखनऊ । रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों की जिन पात्र छात्राओं ने अभी तक अपना आधार सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसी छात्राओं को 8 सितंबर को अनिवार्य रूप से आधार सत्यापन के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।


सूचना के अनुसार आधार सत्यापन 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा भवन, लखनऊ विश्वविद्यालय में होगा। छात्राओं को अपने साथ आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति लानी होगी।


सत्यापन के लिए आधार कार्ड, अंतिम वर्ष की अंकतालिका, 12 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाला आय प्रमाण पत्र, उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र और अपार एबीसी आईडी साथ लाना अनिवार्य होगा। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवसर केवल एलयू एवं संबद्ध महाविद्यालयों की पात्र छात्राओं के लिए है।