भारी बारिश और जलभराव के चलते 8 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित
🚨 लखीमपुर खीरी में स्कूलों की छुट्टी घोषित
लखीमपुर खीरी, 8 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा, जलभराव एवं अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, जनपद लखीमपुर खीरी के परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से संचालित हिंदी/अंग्रेजी माध्यम के कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 8 सितंबर 2026 को अवकाश रहेगा।
हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों के साथ अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
📌 आदेश दिनांक: 07 सितंबर 2026
📌 अवकाश: 08 सितंबर 2026
📌 कक्षाएं: नर्सरी से कक्षा 8 तक
📌 जनपद: लखीमपुर खीरी
#LakhimpurKheri #SchoolHoliday #RainHoliday #UPSchools #SchoolNews

