इंस्पायर हेल्पलाइन अब 15 सितंबर तक
लखनऊ। इस्पायर मानक अवार्ड के नामांकन में दिक्कतों के निस्तारण को लेकर संचालित हेलो इंस्पायर हेल्पलाइन की तारीख आठ से बढ़ाकर 15 सितम्बर हो गई है। जेडी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व और मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में हेल्पलाइन संचालित है। माध्यमिक विद्यालयों के नामांकन में दिक्कतों को दूर करने के लिए शिक्षक 9415664679 पर संपर्क करें। यह हेल्पलाइन प्रतिदिन दोपहर दो से पांच बजे तक सक्रिय रहेगी। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अब तक विभिन्न जिलों से 175 से अधिक कॉल आ चुकी हैं। अधिकतर समस्याएं स्कूल आईडी, पासवर्ड से जुड़ी थीं।

