● प्राथमिक के 5.71 लाख उच्च प्राथमिक के 7.59 लाख अभ्यर्थी सफल
लखनऊ, । यूपीटेट-2026 में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रमाणपत्र जल्द डिजिलॉकर पर होंगे।
ये भी पढ़ें - UPTET Download Certificate ❇️UPTET 2026 प्रमाण पत्र जारी, देखें डाउनलोड लिंक
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपीटेट-2026 की लिखित परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को पांच पालियों में प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर की तीन और प्राथमिक स्तर की दो पालियां शामिल थीं। उन्होंने बताया कि परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त को घोषित किया गया था। प्राथमिक स्तर यानी कक्षा एक से पांच की परीक्षा में 7,13,648 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें 5,71,435 यानी 80.07 प्रतिशत सफल घोषित किए गए।

