*प्रयागराज: UPTET 2026 परिणाम के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों के निस्तारण के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित।*
UPTET 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम 26 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था।
परिणाम के बाद अभ्यर्थी अपने असंतोष के संबंध में स्वयं उपस्थित होकर, रजिस्टर्ड डाक और ई-मेल के जरिए प्रत्यावेदन दे रहे हैं।
आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राप्त प्रत्यावेदनों के त्वरित व निष्पक्ष निराकरण के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है।
समिति प्रत्यावेदनों के सभी पहलुओं की गहन जांच कर जल्द अपनी आख्या आयोग को सौंपेगी, जिसके आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन आयोग की आधिकारिक ई-मेल upessc.prayagraj@gmail.com पर भेज सकते हैं।

