हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 November 2026

जुड़वां बच्चों को जन्म देने के दिन बाद-शिक्षिका की मौत

रामपुर के स्वार में जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद घर लौटी सहायक अध्यापिका की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन हार्ट अटैक से मौत होने की बात बता रहे हैं। शिक्षिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं शिक्षक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।



क्षेत्र के जालिफनगला निवासी मीनाक्षी कलीनगर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। दो नवंबर को उन्होंने उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। 
विज्ञापन


हालत में सुधार होने पर अगले दिन तीन नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। मृतका के देवर दर्शन लाल ने बताया कि चार नवंबर को मीनाक्षी को गैस बनने की शिकायत हुई।

 
उपचार के दौरान उनकी मौत
इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए काशीपुर ले गए। शनिवार रात उनकी हालत फिर बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन हार्ट अटैक को मौत की वजह बता रहे हैं।


मीनाक्षी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। इनमें दो नवजात जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शिक्षकों और परिचितों ने शोक व्यक्त किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more