राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के विवाह समारोह में की शिरकत, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
नई दिल्ली। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह एवं उनके अनुज सौरभ सिंह के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति जी ने समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और दोनों को स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं प्रदान कीं।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने राष्ट्रपति जी के आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय राष्ट्रपति जी का आत्मीय सान्निध्य और शुभाशीष उनके एवं उनके परिवार के लिए अविस्मरणीय स्मृति तथा परम सौभाग्य का विषय है।
उन्होंने कहा कि इस विशेष अवसर पर अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने और स्नेहपूर्ण आशीर्वाद से परिवार को अनुगृहीत करने के लिए वे एवं उनका समस्त परिवार राष्ट्रपति जी के हृदय से आभारी हैं।
समारोह में राष्ट्रपति की उपस्थिति और नवदंपति को दिए गए आशीर्वाद को परिवार ने अपने लिए विशेष सम्मान एवं सौभाग्य बताया।






