हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 November 2026

सुप्रीम कोर्ट अपडेट:⚖️🔥by — संयुक्त लीगल टीम 69000

सुप्रीम कोर्ट अपडेट:⚖️🔥

साथियों नमस्कार,
आज सुप्रीम कोर्ट में हमारा मामला सीरियल नंबर 38 पर लिस्टेड था । अधिक मामलों के कारण आज सुनवाई की संभावना कम थी, जिसे देखते हुए विपक्षी अधिवक्ताओं ने लंच के बाद 2:15 बजे मामले को मेंशन कराया ।

आज की मुख्य बातें:---

विपक्षी सीनियर/जूनियर अधिवक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कोर्ट से आग्रह किया कि मामले को कल या परसों में लगाया जाए, क्योंकि वो इस पर पूरी मजबूती से बहस करना चाहते हैं ।

 जिसपर कोर्ट का स्पष्ट रुख रहा और जज साहब ने दो टूक कहा कि वे विस्तृत दलीलें (Detailed Arguments) सुनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं । लेकिन उन्होंने गैर-जरूरी बातों (जैसे चुनाव आदि का हवाला) को दरकिनार करते हुए स्पष्ट किया कि कोर्ट इस मामले को मेरिट (Merit) पर सुनेगा और आर्टिकल 142 के तहत दोनों पक्षों के हितों का संतुलन देखेगा ।

 'High on Board' का आदेश: हालांकि माननीय न्यायालय ने उनकी एक मांग को मानते हुए मामले को अगली तारीख पर जितना संभव हो उतना ऊपर (High on Board / Top on Board) लगाने का निर्देश दिया है ।

सभी साथियों और याचियों के लिए संदेश:----

> अब आलस और सुस्ती त्यागने का समय है! कोर्ट हमारे मामले को मेरिट पर सुनने के लिए तैयार है और जल्द ही यह मामला टॉप पर लगकर सुना जाएगा। 

अगली तारीख के सम्बंध में और विस्तृत जानकारी  आदेश कॉपी मिलते ही आप सभी को सूचित किया जाएगा ।

— संयुक्त लीगल टीम 69000

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more