हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 November 2026

SIR : मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए लगेंगे विशेष शिविर



प्रतापगढ़। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जनपद के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए विभिन्न संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रेमचंद मौर्य ने बताया कि इसके लिए सरकारी विभाग, औद्योगिक संस्थान, आरडब्ल्यूए, बार एसोसिएशन, नागरिक सुरक्षा, श्रमिक एवं व्यापार संगठन, चिकित्सक संघ, ग्राम प्रधान और समाजसेवियों के साथ समन्वय किया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों में विशेष शिविर लगाकर कर्मचारियों का पंजीकरण कराया जाएगा।

आरडब्ल्यूए के सहयोग से आवासीय कॉलोनियों में अभियान चलाया जाएगा। बार एसोसिएशन के माध्यम से न्यायालय परिसरों में और नागरिक सुरक्षा संगठनों के जरिये मलिन बस्तियों में छूटे हुए लोगों की पहचान की जाएगी।

श्रमिक संघों के सहयोग से कारखानों और निर्माण स्थलों पर, तथा चिकित्सक संघों के साथ मिलकर अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान और नगरीय क्षेत्रों में सभासद घर-घर संपर्क कर नए और युवा मतदाताओं के नाम जुड़वाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more