UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 November 2021

सरकार की बड़ी पहल: - मोबाइल व टैबलेट में मिलेगी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, विभागों को ऑनलाइन पाठ्य सामग्री तैयार करने का प्रस्ताव


लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को टैबलेट और मोबाइल के साथ उनसे जुड़ी पाठ्यसामग्री भी दी जाएगी। इसके लिए यूपी डवलपमेंट सिस्टम कॉरपोरेशन (यूपीडेस्को) ने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित अन्य विभागों को ऑनलाइन पाठ्यसामग्री तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, निजी कंपनी से भी पाठ्यसामग्री तैयार करने की कवायद शुरू की गई है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से करीब 68 लाख विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट व मोबाइल दिए जाने हैं।




प्रदेश सरकार की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा विधि सहित अन्य निर्धारित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट या मोबाइल मिलेगा। सरकार ने वितरण प्रक्रिया के लिए यूपीडेस्को को नोडल संस्था नियुक्त किया है। यूपीडेस्को के एमडी कुमार विनीत ने बताया कि पाठ्यक्रम सामग्री तैयार करने के लिए कुछ कंपनियों से भी बात चल रही है। एक से दो कंपनियों को पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए नियुक्त किया जाएगा।

ऑनलाइन क्लास के लिए कर सकेंगे उपयोग: यूपीडेस्को के विनीत ने बताया कि एमडी कुमार टैबलेट और मोबाइल में विद्यार्थियों को दो साल तक उनसे जुड़ी पाठ्यसामग्री ऑनलाइन दी जाएगी। विद्यार्थी इनका उपयोग ऑनलाइन क्लास के लिए कर सकेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more